कल्पना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कल्पना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 22 मार्च 2016

कल्पना मनोरमा


----------------------------------------------------------------------------..
--------------एक गीतिका ---------------
मित्रों ! होलिका उत्सव की बधाई !!!!

महका मन मन कचनार सखी
पसरी बन-बन गुलनार सखी ॥
""
कुलों में कलरव बतरस सी
छलका मधुरिम सा प्यार सखी ॥
""
रसिया मन बसिया खेल रहो
चनियां रंगती ब्रजनार सखी ॥
""
यमुना जल लेके परात खड़ी
कृष्णा जायें वलिहार सखी ॥
""
झरता सौरभ उर खोल-खोल
वन लहकी जाय बहार सखी ॥
""
उर लाय लईं सुषमा श्यामा
बरसी है रंगन फुहार सखी ॥
""
कल्पना मनोरमा

सोमवार, 22 फ़रवरी 2016

बेटी कहे पुकार

गीत
****

शुक्रिया माँ
**********

अनकही तेरी सभी मैं जानती हूँ
शुक्रिया माँ आपने साहस दिखाया !
***

व्यूह रचना हो रही थी,
मारने जब भ्रूण को
उस समय साँसें हमारी,
छू रही थीं आप को
विकल होकर भी दुलारा था मुझे
बेकली तेरी सभी मैं जानती हूँ
शुक्रिया माँ .................
***

उल्झनें तो थी बहुत,
बस ध्यान में,मैं एक थी
दहाड़ती थी पित्र सत्ता,
दुसवारियाँ अनेक थी
निवल होकर भी निभाया धर्म तुमने
बंदगी तेरी सभी मैं जानती हूँ
शुक्रिया माँ ..................
***

काले दहकते कोयलों सी  
हर घड़ी बातें हुईं 
मौन रहकर सह गईं सब
एक भी छूने न दीं
घुटन सहकर भी उतारा धरा पर
दिल्लगी तेरी सभी मैं जानती हूँ
शुक्रिया माँ ...................
***

तूने किया सम्मान मेरा
मान के जग वंदनी
शत ऋणी हूँ मैं सदा,
माँ ! बन तुम्हारी नंदनी
अकल से तुमने जताया हक्क अपना
बेबसी तेरी सभी मैं जानती हूँ
शुक्रिया माँ ................. ।
***

- कल्पना मनोरमा की फेसबुक वाल से साभार

कल्पना मनोरमा https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1860156674211014&id=100006500978091

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2016

अल्हड़

बसंती दोहे
-------------
नवल यौवना खेलतीं,अक्कड़-बक्कड़ खेल
बासंती आलोक में,.........जँचते सुंदर मेल ॥

कुसुम गलीचे पर उगी,नाजुक मनहर भोर
पवन झकोरे हृदय ले,छलकी सरिता कोर ॥

हरे-हरे हर पात पर, चमके शबनम बूँद
सागर में ले डुबकियाँ,दिनकर आँखें मूँद ॥

दिवा हुए थोड़े बड़े ,........रातें हुईं सकोच
बही समीरन मद भरी, उर्ध्मुखी ले सोच ॥

-कल्पना मनोरमा की फेसबुक वाल से साभार
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1858562061037142&id=100006500978091