जिंदगी का तराना
रेत सा झरता रहा
आँखों के आँसू
सन्नाटे में गिनता रहा
महफिलों में तुम
कहकहे पर कहकहे लगाते रहे
मैं अन्दर ही अन्दर काँपता रहा
शायद ही हो तुम्हें पता
तालियों की गड़गड़ाहट से
पेट नहीं भरता
इसीलिए
निज मन की व्यथा
मन ही राखो गोय
लिखता रहा ।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें