समय दस्तक देता है
समय जीवन बदल देता है
मैं , वह समय ही तो हूँ ।
प्रेम दस्तक देता है
प्रेम जीवन बदल देता है
मैं , वह प्रेम ही तो हूँ ।
कवि दस्तक देता है
कवि सारी दुनिया बदल देता है
मैं वह कवि ही तो हूँ ।
आओ, नये क्षितिज की सृष्टि करें ।
आओ, समय के पार चलें।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें